उत्तराखंड : यहां धनपति नदी में बह गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची, मौके पर टीमों का रेस्क्यू कार्य जारी

0

उत्तरकाशी। यहां डुंडा प्रखंड के धनारी पट्टी की धनपति नदी में 5 साल की एक बालिका अचानक नदी में बह गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमों ने नदी में खोजबीन अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक 5 वर्षीय मासूम बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के डुंडा प्रखंड के धनारी पट्टी की धनपति नदी में 5 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक बह गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में रेस्क्यू अभियान चला बच्ची की तलाशी शुरू कर दी। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

Uttarakhand : कुमाऊं से ये नेता बने मुख्यमंत्री धामी के जनसंपर्क अधिकारी, देखें आदेश

बताया जा रहा है कि आज मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे 5 वर्षीय रुचिता यहां अपने नाना-नानी के साथ खेतों में आई थी जो अपने भाई के साथ खेलते-खेलते नदी तक जा पहुंची। इसी बीच पैर फिसलने के कारण बालिका धनपति नदी के तेज बहाव में बह गई। जिसके बाद से रेस्क्यू ग्रामीणों के साथ जारी है। क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

उत्तराखंड- (भर्ती-भर्ती-भर्ती) : अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

सिंगुडी गांव निवासी बंटी ने बताया है कि इस घटना में लापता हुई रुचिता के पिता का नाम महाजन है जो बनचोरा क्षेत्र के रहने वाले है। रुचिता उदलका गांव में अपने नाना रामचंद्र शाह के यहां रहने आई थी। आस-पास गांव के ग्रामीण भी घटना के बाद से मौके पर डटे हुए है। लेकिन शाम होते-होते रुचिता का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंजाब की राजनीति में हलचल : नवजोत सिद्धू ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

एसआई धनारी उत्तरकाशी ने बताया कि आज दोपहर 2:30 बजे के करीब ग्राम उदाल्का पट्टी धनारी, उत्तरकाशी की एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची कुमारी रुचिता पुत्री स्वर्गीय महाजन अपने भाई के साथ खेतों में गई थी। उसे प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए नजदीक में बह रही धनपति नदी में पानी पीने गई। लेकिन अचानक पैर फिसलने से वह नदी में बह गई। मौके पर राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमें खोजबीन में जुटी हुई हैं।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आईपीएल में सट्टा पड़ गया महंगा, 9 लाख, 4 मोबाइल और एक्सयूवी कार के साथ एक गिरफ्तार

Haldwani Breaking : सेल्समैन के पास से मिली निकली नोटों की गड्डी, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS