ALMORA NEWS: बिना सत्यापन किराएदार रखने पर भरना पड़ा 5 हजार रुपये जुर्माना, चालक गिरफ्तार व ट्रक सीज

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र बिष्ट ने चैकिंग के दौरान ग्राम नाकोट में मकान मालिक सन्तोष कुमार के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा—83 के तहत कार्यवाही करते हुए 5000 रुपये का जुर्माना वसूला। उन पर ये कार्यवाही बिना सत्यापन के ही किराएदार रखने पर हुई। उन्होंने अपने मकान में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले जनपद बिजनौर के 5 मजदूरों निवासी मजदूरों को रखा लेकिन उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया।


ADVERTISEMENTS

Breaking News : चार जजों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

चालक गिरफ्तर और ट्रक सीज: सोमेश्वर पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या यूके-04 सीए-3286 के चालक प्रकाश पपोला पुत्र गोविन्द सिंह पपोला निवासी ग्राम सुदीला, पो. जुनायल, बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को सीज कर लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पाया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा है। उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 39, 192, 146, 184, 185, 202 व 207 के तहत कार्यवाही की गई।

Big Breaking : पुन: लॉकडाउन के हालात ! इन पांच राज्यों में स्कूल—कालेज बंद करने के आदेश

अशांति फैला रहे दो लोगों से वसूला जुर्माना: सोमेश्वर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नाकोट में सार्वजनिक स्थान नशे में उत्पात मचा रहे मो. जावेद पुत्र मो. मौकीम तथा मो. रईश पुत्र मो. मन्नू निवासी सामियान, नजीमाबाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिनियम की धारा—81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनसे 500 रूपये का जुर्माना जमा करवाया गया।

ALMORA BREAKING NEWS: फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहा प्रधानाध्यापक निलंबित, पक्ष रखने के लिए दिया एक और मौका

ALMORA BREAKING NEWS: लैंगिक अपराध मामले में अभियुक्त को 5 साल की कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई

ADVERTISEMENTS