HomeBreaking Newsदिल्ली में वोटिंग का समय खत्म; शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

दिल्ली में वोटिंग का समय खत्म; शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग का टाइम खत्म हो गया है। अब जो बूथों पर लाइन में लगे हैं, उनके ही वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 63.83% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मां सोनिया और पति-बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इस दौरान आप और भाजपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे हंगामा होने लगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने माना कि किसी और के नाम पर दूसरे लोग वोट डाल गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच में कहा कि नाम एक जैसे होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ। इसके बाद यहां पुलिस जांच कर रही है।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपए बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है।

CDS अनिल चौहान बोले- वोट देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी – चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल (रिटा.) अनिल चौहान ने भी वोट डाला। उन्होंने कहा कि वोट डालना न केवल हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, बल्कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि वोट जरूर करें।

उत्तराखंड का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments