कोरोना ब्रेकिंग : आज प्रदेश में मिले 420 कोरोना संक्रमित, नौ ने तोड़ा दम, देखें अपने जिले का हाल

0

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 420 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार उत्तराखंड में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 69307 तक पहुंच गया है। इसके अलावा 63420 कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को वापस लौट चुके हैं। आज प्रदेश में नौ कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। इस प्रकार प्रदेश कोरोना से जंग हारने वालों की संख्या 1128 हो गई है। अभी 4147 लोग अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं। आज देहरादून में 153, नैनीताल में 51, हरिद्वार में 42, यूएस नगर में 38, रुद्रप्रयाग में 28, चमोली में 28, पौड़ी में 23, टिहरी में 18, अल्मोड़ा 17, बागेश्वर में 12, पिथौरागढ़ में सात, चंपावत में दो और उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित पाया गया।


ADVERTISEMENTS

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS