HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : लालकुआं कोतवाली के 31 और पुलिसकर्मी व उनके परिजन...

लालकुआं ब्रेकिंग : लालकुआं कोतवाली के 31 और पुलिसकर्मी व उनके परिजन कोरोना संक्रमित पाए गए, पुलिस से जुड़े कुल पाजिटिव हुए 63

ADVERTISEMENTS

हेम जोशी/ विक्की पाठक

लालकुआं/ मोटाहल्दू। आज का दिन लालकुआं कोतवाली के लिए इतिहास का सबसे डरारवना दिन माना जाएगा। अब शाम को 36 और कोरोना टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 31 पुलिसकर्मी व उनके परिजन कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। कोतवाल सुधीर कुमार की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इससे पहले आज दोपहर कोतवाली के 29 पुलिसकर्मी व उनके परिजन कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इस प्रकार अकेले लालकुआं कोतवाली के 63 पुलिसकर्मी व उनके परिजन कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि कोतवाली से भेजे गए सैंपलों में से अब केवल सात की रिपोर्ट आना बाकी है। अब से कुछ देर पहले आई 36 सैंपलों की रिपोर्ट में 5 निगेटिव व 31 पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 15 महिलाएं व 21 पुरूष थे।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments