सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा पुलिस लाइन अल्मोड़ा में उत्तराखंड पुलिस/फायरमैन आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में गत सोमवार को 200 अभ्यर्थी सफल रहे।
ADVERTISEMENTS
यहां एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन व कैमरों की नजर में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में 30 मई 2022 को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, मगर इनमें से सिर्फ 268 अभ्यर्थी शाामिल हुए। जिनमें 81 युवतियां व 187 युवक शामिल थे, जबकि 132 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों में से 200 अभ्यर्थी सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों में 58 महिला व 142 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।