HomeUttarakhandAlmoraकोरोना बुलेटिन : पिथौरागढ़ में 15 एसएसबी जवान संक्रमित मिले, दून, हरिद्वार,...

कोरोना बुलेटिन : पिथौरागढ़ में 15 एसएसबी जवान संक्रमित मिले, दून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में खुला कोरोना पिटारा

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग का हेल्थ बुलेटिन आ गया है। आज प्रदेश में कुल 244 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5961 हो गई है। आज प्रदेश के अलग अलग जिलों के चिकित्सालयों से 54 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। लेकिन चिकित्सालयों में 2365 लोग अपना उपचार करवा रहे हैं। दून मेडिकल कालेज में आज एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। चिंता जनक बात पिथौरागढ़ से आई है। यहां आज संक्रमित मिले 18 में से 15 एसएसबी के जवान हैं। दून में 23 हेल्थ केयर वर्कर आज सबसे ज्यादा 72 मामले देहरादून में पाए गए।

इनमें 23 हेल्थ केयर वर्कर हैं। 35 स्थानी संक्रमण का शिकार हुए लोग हैं। 14 की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हरिद्वार में आज 61 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 15 स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। 46 की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। नैनीताल में आज 30 कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 3 स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। 7 लोग बुखार व खासी की शिकायत पर चिकित्सालय गए थे। 19 की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। एक नोएडा से लौटा प्रवासी भी संक्रमित मिला है। उधम सिंह नगर में आज 23 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

पिथौरागढ़ में आज 18 कोरोना पाजिटिव पाए गए है। इनमें से 15 एसएसबी के जवान है। जो जम्मू —कश्मीर से यहां आए हैं। तीन की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। उत्तरकाशी में 12 लोग कोरोना पाजिटव पाए गए है। नौ की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। तीन स्थानी संक्रमण का शिकार हुए हैं। चंपावत में आज नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से आठ स्थानीय संक्रमण का शिकार हुए हैं। एक की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। अल्मोड़ा में 6 ताजा कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो हेल्थ केयर वर्कर हैं। दो केस प्राइमरी कांटेक्ट के हैं जबकि 2 की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

पौड़ी में भी आज 6 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इनमें से एक नोएडा व दो सहारपुर से लौटे हैं। 2की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जबकि एक स्थानीय संक्रमण का शिकार हुआ है। टिहरी में आज 4 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक दिल्ली, एक सउदी अरब व दो लोग मुंबई से लौटे हैं। कोरोना मुक्त चल रहे बागेश्वर में आज कई दिनों बाद तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो की ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में विभाग को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जबकि एक जम्मू से लौटा है।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments