सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना संक्रमण जनपद में रफ्तार कम—ज्यादा चलने का सिलसिला जारी है। आज यहां कुल 24 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं। जिनमें से आधे दर्जन नगर क्षेत्र से ही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ब्लॉक ताड़ीखेत से 16, चौखुटिया और द्वाराहाट से 1-1 के अलावा 6 अल्मोड़ा लोकल के हैं। जिनमें धारानौला, नियाजगंज, दुगालखोला, खत्याड़ी, नृसिंहबाड़ी और रानीधारा के हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1836 पहुंच चुका है। जिनमें से 1719 स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक्टिव केस 111 हैं। अलबत्ता यह देखा जा रहा है नगर क्षेत्र के कुछ मोहल्लों से बार—बार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाजवूद समय बीतने के साथ—साथ लोग अब संक्रमण के खतरे के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। यह बात जरूरी चिंता में डालने वाली है।
अल्मोड़ा न्यूज : नृसिंहबाड़ी, धारानौला, दुगालखोला, खत्याड़ी सहित नगर क्षेत्र में आधा दर्जन की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, जनपद में कुल 24 केस
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS

