सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर बागेश्वर जिले में आज कोरोना ने रफ्तार बढ़ाई और कोरोना संक्रमितों के 226 नये मामले सामने आए, जबकि 134 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1025 हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए 1012 सैंपल भेजे गये हैं। अब तक जिले से 80,351 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक 3327 कोरोना पॉजिटिव आये हैं। इनमें से 2271 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं जबकि शेष 1025 संक्रमित मरीजो में से 102 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं और 923 घर में आईसोलशन में हैं, जबकि 31 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।