HomeUttarakhandBageshwarअल्मोड़ा: गांजा तस्करी करते पकड़ा गया 19 वर्षीय युवक

अल्मोड़ा: गांजा तस्करी करते पकड़ा गया 19 वर्षीय युवक

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भतरोंजखान थानांतर्गत पुलिस टीम ने एक 19 वर्षीय युवक से 50 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद किया। जिसे वह अवैध रुप से दुपहिया वाहन से परिवहन कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd

थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थानांर्गत मोहान बैरियर से करीब 200 मीटर आगे भतरौजखान रोड पर मोटरसाइकिल संख्या UK 18-L-8258 को रोककर चेक किया। तो उसमें सवार 19 वर्षीय युवक शावेज उर्फ शावेद पुत्र शमशाद निवासी ग्राम टांडा मल्लू, रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से 2.271 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए उसका दुपहिया सीज कर लिया और उसके विरुद्ध थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप व संदीप मलिक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments