HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: 'शोभा' की मुहिम ने बढ़ाई कांग्रेस की 'शोभा', फिर डेढ़...

Almora News: ‘शोभा’ की मुहिम ने बढ़ाई कांग्रेस की ‘शोभा’, फिर डेढ़ सौ महिलाएं कांग्रेस से जुड़ी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी की महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने की मुहिम जारी है। आज करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने उनके नेतृत्व में कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शोभा की मुहिम लगातार कांग्रेस की शोभा बढ़ा रही है। जिला कांंग्रेस कार्यालय में एक सादे कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने शोभा के नेतृत्व में पहुंची सभी महिलाओं को कांंग्रेस की सदस्यता दिलाई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

विदित हो कि वर्तमान में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रियता से जुटी हैं। पिछले दिनों उनके नेतृत्व में करीब 200 महिलाएं कांग्रेस से जुड़ चुकी हैं। आज फिर डेढ़ सौ महिलाएं उनके नेतृत्व में कांग्रेस के​ जिला कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पाडे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि शोभा जोशी का यह प्रयास कांग्रेस संगठन की मजबूती में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं शोभा जोशी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि लगातार महिलाएं कांंग्रेस से जुड़ना चाह रही हैं और उनकी यह मुहिम जारी रहेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रकाश रावत आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments