HomeUttarakhandBageshwar150 चयनित बालिका खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति

150 चयनित बालिका खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति

ADVERTISEMENTS

बालिका वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत बालिका वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। जिसमें तीनों विकास खंडों की 208 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रत्येक ब्लाक से 25-25 बालिकाओं का चयन किया गया। अब 150 चयनित बालिका खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिल सकेगी।

बीडी पांडे कैंपस मैदान पर जिला खेल अधिकारी किरन नेगी ने ट्रायल का शुभारंभ किया। कहा कि जिला स्तरीय बालिका वर्ग का यह ट्रायल आठ से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों का आयोजित किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने कहा कि गांवों की खेल प्रतिभाओं को योजना के तहत निखारा जा रहा है। वह पढ़ाई के साथ ही खेल भी सकेंगे। इस अवसर पर गणेश धपोला, अंजू कपकोटी, कुलदीप वर्मा, लक्ष्मण कोरंगा, कुंदन कालाकोटी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments