HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : फिर चाल बदल रहा कोरोना, आज मिले 15 संक्रमित !...

अल्मोड़ा : फिर चाल बदल रहा कोरोना, आज मिले 15 संक्रमित ! नृसिंहबाड़ी, धारानौला, दुगालखोला आदि मोहल्लों से मिले पॉजिटिव केस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
संपूर्ण प्रदेश में चल रही अनलॉक की प्रक्रिया के बीच कोरोना का प्रभाव भी जारी है। भले ही रफ्तार कम हो, लेकिन संकट अब भी है। विगत कुछ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो आज कोरोना ने फिर कुछ तेज चाल चली है। आज मंगलवार को जनपद में कुल 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिनमें से 10 तो नगर क्षेत्र से ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार चौखुटिया ब्लॉक से 02, ताड़ीखेत 03 तथा हवालबाग ब्लॉक से 10 करोना संक्रमित मिले हैं। नगर क्षेत्र में धारानौला, जोशीखोला, दुगालखोला, नृसिंहबाड़ी, पुलिस लाइन आदि स्थानों से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उल्लेखनीय है कि अब तक जनपद में कोरोना का आंकड़ा 1604 पहुंच चुका है, जिनमें से 1536 लोग स्वस्थ हो गय हैं, जबकि एक्टिव केस 63 हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments