╰┈➤ नीलामी की तिथि तय, 14.30 लाख की देनदारी नहीं की गई चुकता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जैंती तहसील अंतर्गत ग्राम बचकांडे निवासी एक बकायेदार पर करीब 14.30 लाख रूपये की देनदारी है। जमा नहीं करने पर अब बकायेदार की तीन गांवों में मौजूद 15 नाली 07 मुट्ठी भूमि की नीलामी की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके लिए 28 जुलाई की तिथि तय की है।

विक्रय अधिकारी/नायब तहसीलदार जैंती ने बताया कि इस तहसील अंतर्गत ग्राम बचकांडे निवासी बकायेदार प्रताप सिंह रौतेला पुत्र बची सिंह रौतेला के नाम न्यायालय देय का 14,30,198 रूपये (चौदह लाख तीस हजार एक सौ अठानबे रूपये) भू-राजस्व की बकाया का वसूली पत्र प्राप्त हुआ। बकायेदार ने धनराशि जमा नहीं की, तो बकायेदार के नाम दर्ज अचल सम्पत्ति की कुर्की के लिए आगामी 28 जुलाई, 2026 की नियत की गयी है। संपत्ति की नीलामी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला में दोपहर 12 बजे की जायेगी। सबसे अधिकतम बोलीकर्ता को बोली का 1/4 भाग स्थल पर ही जमा करना होगा तथा शेष धनराशि स्वीकृति प्राप्त होने पर जमा करनी होगी। नीलामी की भूमि ग्राम बचकाण्डे, राज्य उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला की खाता खतौनी की अलग-अलग खाता सख्या में क्रमश: रकवा 0.068 हेक्टेअर, 0.005 हेक्टेअर, 0.001 हेक्टेअर, 0.169 हेक्टेअर तथा 0.044 हेक्टेअर है यानी कुल रकवा 0.287 हेक्टेअर है। इसके अलावा जाख बचकाण्डे, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला के खाता खतौनी संख्या 07 बसरा नंबर 03 में रकवा 0.021 हेक्टेअर एवं ग्राम स्यूनानी, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र मोरनौला के खाता खतौनी संख्या 11 बसरा नंबर 2149 में रकवा 0.001 हेक्टेअर है। इस प्रकार तीन ग्रामों में कुल 0.309 हेक्टेअर यानी 15 नाली 07 मुठठी भूमि है।



