नालागढ़। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर 3 से एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब बच्ची के माता-पिता अपने काम पर गए थे तो बच्ची घर पर अकेली थी, जब उसके माता-पिता घर पर आए तो बच्ची लापता पाई गई। पीड़ित परिवार द्वारा बच्ची को हर जगह ढूंढने के बाद भी बच्ची का कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची एक युवती के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। उसके बाद से ही बच्ची के माता-पिता बच्ची को ढूंढने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। फिलहाल बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस थाना नालागढ़ में बच्ची के लापता होने का मामला दर्ज करवा दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें