बरेली। रेल मंत्री, भारत सरकार के विजन एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार वर्ष 2024 तक माल लदान को दुगना करने के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के कुशल नेतृत्व में मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट टीम ने निरंतर किए जा रहे सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज 4 दिसंबर 2020 को एक एन.एम.जी. रेक ने 125 टाटा ऐस (छोटा हाथी) का लदान कर हल्दी रोड स्टेशन से बेनापोल, बांग्लादेश के लिए भेजा गया। इज्जतनगर मंडल को रु. 15,80,442 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


