AlmoraUttarakhand
Almora : 20 मई को मनाई जायेगी पं. सुमित्रानंदन पंत की 122वीं जयंती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी 20 मई, 2022 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे पं. सुमित्रानंदन पंत की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जायेगी।
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि 20 मई को सुमित्रानंदन पंत पार्क में प्रात: 11 बजे पं. पंत की 122वीं जयंती मनाई जायेगी। इस दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। उन्होंने नगर के समस्त प्रतिनिधियों से यथा समय कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।