HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 12 समस्याएं हुईं दर्ज, निस्तारण के निर्देश

बागेश्वर: 12 समस्याएं हुईं दर्ज, निस्तारण के निर्देश

⏭️ एक माह के ब्रेक के बाद आयोजित हुआ जनता दरबार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तरायणी मेले के चलते एक माह स्थगित रहा जनता दरबार आज सोमवार को आयोजित हुआ। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 12 समस्याएं दर्ज हुईं, इसमें पानी व राशन कार्ड की समस्याएं अधिक थीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें। एक समस्या दूसरी बार नहीं आनी चाहिए।

तहसील मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में आए फरियादी अर्जुनदेव निवासी मेहनरबुंगा ने गांव की सिंचाई गुल निर्माण एवं बाईपास मोटर मार्ग से गदेरे के दोनों ओर दीवाल व रास्ता निर्माण की मांग की। बागेश्वर निवासी पार्वती और विलौना निवासी रीना गुरुरानी ने राशन कार्ड नहीं होने को लेकर अपनी समस्या रखी। दरबान सिंह बिष्ट ने जौलकांडे नवीन में अतिरिक्त कक्ष एवं शिक्षक की तैनाती करने की मांग रखी। धन सिंह डसीला ने मंडलसेरा में पैदल मार्ग सुधारीकरण एवं राजेंद्र सिंह स्यूनरी द्वारा बानरी रोड़ से झूला पुल लिंक मार्ग की मरम्मत तथा रास्ते मे खुले में बह रहे पानी को अंडरग्राउंड करने की मांग की।

मंडलसेरा के ग्रामीणों द्वारा गांव में पेयजल संयोजन देने की मांग रखी गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को पेयजल संयोजन की कार्रवाई करने के साथ ही मार्च तक गांव की पंपिग योजना का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में जोहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति एवं जिले की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी अपनी समस्या रखी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह सोन सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments