HomeHealthजनता की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, शासन ने सीएचसी सुयालबाड़ी को उपलब्ध...

जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, शासन ने सीएचसी सुयालबाड़ी को उपलब्ध कराई 108 एम्बुलेंस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आखिरकार क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए शासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी को 108 एम्बुलेंस उपलब्ध करा दी है। जिससे अब तीन विकासखंडों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। खास तौर पर इमरजेंसी सेवाओं के दौरान काफी राहत मिलेगी।
सीएचसी सुयालबाड़ी में ​प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर व मंडल प्रभारी भाजपा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सुयाल की मौजूदगी में हुए एक कार्यक्रम में नव प्राप्त 108 एम्बुलेंस का पूजन करते हुए मंगलकामना की गई। श्री सुयाल ने फीता काट कर एम्बुलेंस का शुभारम्भ किया। तमाम वक्ताओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा विधायक संजीव आर्या व भाजपा के क्षेत्रीय मंडल प्रभारी रमेश सुयाल के प्रयासों की भरपूर सराहना की। उन्होंने इसके लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर का भी आभार जताया। अपने संबोधन में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर ने कहा कि 108 आने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। खास तौर पर अब गर्भवती महिलाओं व अन्य बीमारों को बेहतर उपचार के लिए इधर—उधर भेजा जा सकता है। ज्ञात रहे कि सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र सुयाबाड़ी से विकासखंड रामगढ़, हवालबाग व ताड़ीखेत के कई ग्रामीण उपचार हेतु आते हैं। यह चिकित्सालय एनएच के करीब है, जहां अकसर कई दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। विपरीत स्थितियों में एम्बुलेंस से बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 24 घंटे मरीजों के लिए खुल रहता है, जहां इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अस्पताल में क्षेत्र के करीब 50 गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। इधर एम्बुलेंस आने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी भाजपा रमेश सुयाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर सिंह, नर्सिंग स्टॉफ कमलेश चनियाल, पूनम फर्तयाल, सीमा सहित आशा कार्यकर्ति मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments