HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज: सागौन के 10 गिल्टे बरामद, दो लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

सितारगंज: सागौन के 10 गिल्टे बरामद, दो लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। वन विभाग की टीम ने सागौन की 10 गिल्ट बरामद कर दो लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो वाहन भी बरामद किए गए हैं। किशनपुर रेंज के प्लाट संख्या एक से तस्करों ने सागौन के हरे पेड़ काट डाले। उसके साथ ही लकड़ी की 10 गिल्ट बनाकर पिकअप संख्या यूके04सीबी-2535 और कार संख्या यूके04 टीए-6510 में लड़कर हल्द्वानी चोरगलिया मोटर मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने वाहन समेत दो तस्करों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान राहुल अहमद पुत्र सरताज और फैजल इसतयाग पुत्र से हस्तयाग उल नवी के रूप में हुई। टीम में दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, विनोद कुमार जोशी, हिमांशु, निर्मल शर्मा, कमल सिंह, अशोक, नारायण मंडल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments