HomeBreaking Newsरामनगर न्यूज: 6 महीने बन्द रहने के बाद 1 अक्तूबर को खुलेंगे...

रामनगर न्यूज: 6 महीने बन्द रहने के बाद 1 अक्तूबर को खुलेंगे गिरिजा मन्दिर के कपाट

रामनगर। लगभग छह माह से बंद गिरिजा मन्दिर को एक अक्टूबर से खोला जाएगा। 23 सितंबर को गिरिजा मन्दिर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मन्दिर कोरोना की वजह से मार्च से बंद है। बीते दिनों मन्दिर को 18 सितंबर से खोलने का निर्णय लिया गया था लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मन्दिर समिति ने यह फैसला टाल दिया था बुधवार को देर शाम मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारी व दुकानदारों की गिरिजा मंदिर स्थित कार्यालय बैठक हुई।

ADVERTISEMENTS

तय हुआ कि मंदिर को एक अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। समिति के सचिव देवी दत्त दानी ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन व नियमों को लागू किया जाएगा तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं को गिरिजा देवी मंदिर समिति में पंजीकरण कराना होगा। एक बार में 20 श्रद्धालुओं को ही मन्दिर में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए उन्हें टोकन दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को मास्क और उचित दूरी का पालन करना होगा। श्रद्धालुओं की मन्दिर के मुख्य गेट में थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments