HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पुलिस टीम के नाम रहे 03 स्वर्ण समेत 08 पदक

अल्मोड़ा पुलिस टीम के नाम रहे 03 स्वर्ण समेत 08 पदक

ADVERTISEMENTS

— प्रादेशिक अंतर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता—2022

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


अल्मोड़ा जनपद की पुलिस टीम ने प्रादेशिक अंतर जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च कोटि का प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण, 01 रजत व 04 कास्य सहित कुल 08 पदक जीते हैं। गत 09 से 12 अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित 18वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स मीट, खो-खो, साइकिलिंग प्रतियोगिता-2022 में जनपद अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने टीम मैनेजर निरीक्षक अजय लाल शाह व टीम कोच अनवर अहमद के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

अल्मोड़ा जनपद पुलिस के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन किया। खेल महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पदक विजेताओं में अल्मोड़ा पुलिस के पुरूष वर्ग में आरक्षी हरीश कुमार ने 400 मीटर की दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में आरक्षी मंजू गोस्वामी ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक व 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पाकर कांस्य पदक अर्जित किया।

उक्त के अलावा महिला वर्ग में ही आरक्षी ममता खाती ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लेकर स्वर्ण पदक झटका। आरक्षी उपासना ने लंबी कूद में तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक, आरक्षी लता रावत ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पाकर कांस्य पदक जीता। वहीं आरक्षी मंजू गोस्वामी, ममता खाती, उपासना व लता रावत ने 4×100 मीटर की रिले दौड़ में दितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अर्जित किया। इधर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने उक्त पदक विजेताओं के खेल प्रदर्शन की सराहना की है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैंं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments