HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: दुष्कर्म व छेड़खानी मामले में 05 युवक भेजे जेल

बागेश्वर ब्रेकिंग: दुष्कर्म व छेड़खानी मामले में 05 युवक भेजे जेल

✍️ छठा आरोपी नाबालिग निकला, पीड़िता को भेजा चाइल्ड होम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी मामले में पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को उसके पिता को सौंप दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे चाइल्ड होम भेज दिया है। वहीं पीड़िता की मां ने शिकायती पत्र में पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

शनिवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसमें 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपियों ने दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक दुष्कर्म, छेड़खानी और अन्य जघन्य घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। तत्पश्चात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जांचोपरांत उनके खिलाफ धाराओं में पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे संरक्षण में लेते हुए उसके पिता को सौंपा है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के बाद चाइल्ड होम भेजा गया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पांचों को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता की मां ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस टीम में एसआई आशा बिष्ट, एचसी सुरेश आर्या, कांस्टेबल नरेन्द्र गोस्वामी व गिरीश बजेली शामिल रहे।
ये हैं पांचों आरोपी

✍️ विनोद उर्फ बॉबी पुत्र डुंगर राम, निवासी काण्डाधार, थाना व जिला बागेश्वर।
✍️ अमित कुमार उर्फ राधे पुत्र विष्णु निवासी नुमाईशखेत चौरासी थाना व जनपद बागेश्वर।
✍️ दिव्याशु दफौटी पुत्र खड़क सिहं दफौटी, निवासी नुमाईशखेत थाना व जिला बागेश्वर।
✍️ शिवम उर्फ रॉबिन उर्फ छोटू पुत्र राजा वाल्मीकी, निवासी नुमाईशखेत चौरासी।
✍️ बॉबी पुत्र राजा वाल्मीकी निवासी बागनाथ मंदिर शौचालय के पास थाना व जिला बागेश्वर।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments