जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर से बड़ी मुठभेड़ की सूचना है। यहां आतंकियों से हुई मुठभेड़ के दौरान 05 भारतीय सैनिक शहीद हो गये हैं। बड़ी संख्या में सेना के जवानों को इलाके में भेजा जा रहा है।
शहीद जवानों में एक जूनियर कमीशन अधिकारी भी शामिल है। फिलहाल आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि राजौरी में जेसीओ सहित 5 सैनिक उस वक्त शहीद हो गये, जब पीर पंजाल रेंज अंतर्गत राजौरी सेक्टर में एक आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम दिया जा रहा था। भारतीय सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई करने के लिए अब अतिरिक्त फोर्स को मौके पर भेजा दिया गया है। ताजा जानकारी यह है कि इलाके को सैनिकों ने चारों ओर से घेर दिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।