╰┈➤ मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग के 05 बच्चों ने एक बार फिर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की चार छात्राओं व एक छात्र का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। पूर्व में भी विद्यालय के कई बच्चे छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले चुके हैं।

इस बार पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के 5 विद्यार्थी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित हुए हैं। जिनमें नौंवी कक्षा की छात्राएं आकांक्षा आर्या, शिवानी, लवली तिवारी व हर्षित मेहता और छठी की छात्रा दिया जोशी शामिल हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत कक्षा 9 से चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 में 900 रुपये प्रतिमा व कक्षा 10 में 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी जबकि कक्षा 6 से चयनित दिया को कक्षा 6 में 600 रुपये, कक्षा 7 में 700 रुपये एवं कक्षा 8 में 800 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। इन छात्रों के चयन से अन्य बच्चों को प्रोत्साहन मिला है।बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल समेत शिक्षकगण संजय पांडे, मधन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, नवीन वर्मा, हिमांती टम्टा, भगवत सिंह बगड्वाल, योगिता तिवारी, राकेश कुमार एवं तृप्ति बोरा और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।



