HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : यहां केंद्र से भागी 04 लड़कियों ने संचालक पर...

Uttarakhand Breaking : यहां केंद्र से भागी 04 लड़कियों ने संचालक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां देहरादून के एक नामी नशा मुक्ति केंद्र से भागी चार युवतियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवतियों ने केंद्र संचालक पर उनके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। जहां पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं महिला आयोग ने मामले को गम्भीरता से लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

यह मामला दून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। जहां भर्ती चार लड़कियां अचानक भाग गई थीं और पुलिस ने उन्हें रेस कोर्स के एक होटल से बरामद किया। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है।

हल्द्वानी : घर पर लटका मिला सिपाही का शव, मानसिक तनाव के चलते कर ली आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने जानकारी दी है कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड, क्लेमेनटाउन में स्थित Walk And Win Sober Living Home and counseling center नशा मुक्ति केंद्र में फरवरी माह में 05 लड़कियों को नशे की आदत से मुक्ति दिलाने के लिए भर्ती कराया गया था। बीते गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे वहां से गेट खोलकर भाग खड़ी हुईं। मामले की सूचना पुलिस को केंद्र संचालक द्वारा ही दी गई थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

पुलिस ने बताया कि इस केंद्र में कुल 05 युवतियां थीं, जिनमें से 04 भाग गई थीं। इनमें से 03 देहरादून और एक रुड़की की रहने वाली है। घटना के बाद पुलिस इन लड़कियों के घर भी पहुंची थीं, जहां घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी हासिल की। सभी चेक पोस्ट व होटलों में भी तलाशी शुरू हुई।

Sarkari Naukri : इस बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

गत दिवस शुक्रवार को रेसकोर्स स्थित एक होटल में युवतियों के ठहरे होने की सूचना मिलने पर पुलिस को पहला सूत्र हाथ लगा। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची व सभी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवतियों से गहनता से पूछताछ की। लड़कियों ने आरोप लगाया कि केंद्र संचालक उनके साथ दुष्कर्म करता था, जिस कारण उन्हें भागना पड़ा। पुलिस ने फिलहाल केंद्र से दो लोगों की गिरफ्तारी भी की है और पूछताछ जारी है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

इधर इस मामले का उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने एसएसपी को गहन जांच करवाने को कहा है। हालांकि गिरफ्तारियों के बावजूद लड़कियों द्वारा लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच—पड़ताल कर रही है। अगर युवतियों के आरोप सही हैं तो यह बहुत बड़ा मामला बनता है और इससे एक बार फिर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में अगले चार दिन बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments