अल्मोड़ा : देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजी 03 हजार राखियां

📌 महिला कल्याण संस्था का आयोजन, राजपूताना रेजीमेंट को सौंपी अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा आज सीमा में तैनात वीर जवानों के लिए 03 हजार…

देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजी 03 हजार राखियां
📌 महिला कल्याण संस्था का आयोजन, राजपूताना रेजीमेंट को सौंपी

अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था द्वारा आज सीमा में तैनात वीर जवानों के लिए 03 हजार राखियां सीओ राजपूताना रेजीमेंट को सौंपी गई। महिलाओं ने जवानों के स्वस्थ व सुरक्षित रहने की कामना की। महिलाओं ने यह राखियां राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों को बॉर्डर पर तैनात जवान भाइयों के लिए सौंपी।

देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजी 03 हजार राखियां

राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी यूनिट के कुछ लोग लद्दाख जा रहे हैं, जिनके द्वारा यह राखियां लद्दाख बॉर्डर पर भेजी जाएंगी। कार्यक्रम में राजपूताना रेजीमेंट के अधिकारियों के अलावा महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, सचिव पुष्पा सती, आशा कर्नाटक, रमा जोशी, शांति शाह, ममता चौहान एवं डॉक्टर जेसी दुर्गापाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *