ITBP के साथ निकले 03 पोर्टर लापता, खोज में भेजे गये 05 अन्य से भी कटा संपर्क

0

सीएनई रिपोर्टर, उत्तरकाशी


ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी से लगी भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के साथ सीमावर्ती इलाकों की गश्त पर निकले 03 पोर्टर लापता हो गये हैं। उनकी तलाश में सभी संसाधनों के साथ भेजे गये 05 अन्य पोर्टरों से संपर्क भी कट चुका है। यह सभी पोर्टर भारी बर्फवारी के बीच कहीं लापता हो चुके हैं। इनकी तलाश में अब वायुसेना भी जुट गयी है।

मिली जानकारी की अनुसार भारत व चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा के चौकसी बर्फवारी के दौरान भी जारी थी। गत 15 अक्टूबर को आईटीबीपी की टीम के साथ यह पोर्टर भी निकले थे, जो कि एक स्थानीय ऐजेंसी से हायर किये गये थे। बीते 17 अक्टूबर को यह तीनों रास्ता भटकने से बिछड़ गये। जिसके बाद आईटीबीपी ने मामले की सूचना राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और वायु सेना से मदद मांगी। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : यहां मलबे में दबे मिले चार शव, 21-18 वर्षीय लड़की-लड़का शामिल

बताया जा रहा है कि आईटीबीपी की टीम को मामले की जानकारी तब लगी जब वह निलापानी वापस लौट आई थी। घटना के बाद आईटीबीपी की ओर से 05 अन्य पोर्टरों को भी उन्हें ढूंढने के लिए भेजा गया, लेकिन उनका भी संपर्क कट चुका है। इसके बाद मंगलवार देर शाम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी सूचित किया गया। डिजास्टर कंसल्टेंट आपदा प्रबंधन विभाग उत्तरकाशी जय पंवार ने बताया कि बॉर्डर पर लापता पोर्टरों के खोज-बचाव के लिए हेली सेवा की मदद ली जा रही है।

Big Breaking : बारिश की सम्भावना, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने स्थगित की सभी परीक्षाएं

लेटस्ट जानकारी यह है कि नागा और नीलापानी चौकी से भी आज बुधवार की सुबह 20-20 आईटीबीपी जवानों की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो चुकी है। हालांकि मार्ग में जमी भारी बर्फ दिक्कत पेश कर रही है, जो कि छह फीट तक है। हालांकी खोज में भेजे गये 05 अन्य पोर्टरों के बारे में आईटीबीपी के अधिकारियों का कहना है कि बाद में भेजे गये लोगों के पास पूरे संसाधन हैं। यह समझा जा रहा है कि वह जहां भी होंगे सुरक्षित होंगे।

Big Breaking : हरीश रावत ने मांगी पंजाब के दायित्व से मुक्ति, उत्तराखंड के प्रति समर्पित होने की जताई इच्छा, राजनैतिक गलियारों में हलचल

ADVERTISEMENTS