HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिला मुख्यालय पर ​दिया धरना और मांगी पुरानी पेंशन

बागेश्वर: जिला मुख्यालय पर ​दिया धरना और मांगी पुरानी पेंशन

ADVERTISEMENTS

✒️ मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मांग पूरी करने पर जोर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पुरानी पेंशन की मांग एक बार फिर से मुखर होने लगी है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े लोगों ने रविवार को जिला मुख्यालय में धरना दिया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।

ज्ञापन में कर्मचारियों का कहना है कि एक जनवरी 2004 को सभी केंद्रीय कर्मचाारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू कर दी गई। जिसके क्रम में उत्तराखंड सरकार ने भी अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक अक्टूबर 2005 से पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू कर दी। एनपीएस जो शेयर बाजार पर आधरित है। सभी शिक्षक, कम्रचारी अपने भविष्य के प्रति चिंतित हैं। उत्तराखंड के सभी कर्मचारी 2017 से पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुरानी पेंशन में कर्मचारियों का हित सुरक्षित हैं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र पालनी, दिनेश खेतवाल, संतोश जोशी, प्रदीप गड़िया, केवलानंद धोनी, संजय कुमार टम्टा,हरेंद्र नेगी, संजय जोशी, पिंकी कांडपाल, दर्शन सिंह मेहता, अक्षय नेगी, रघुवर सिंह रातव नारायण सिंह किरमोलिया, आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments