HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: अस्पताल की अव्यवस्था पर युकां कार्यकर्ता नाराज

Bageshwar News: अस्पताल की अव्यवस्था पर युकां कार्यकर्ता नाराज

ADVERTISEMENTSAd

अस्पताल जाकर मरीजों से जाना हाल
तीमारदारों के बैठने की जगह नहीं
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर युकां कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। अस्पताल जाकर मरीजों का हाल जाना और इसके बाद सीएमएस को समस्या बताई। जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होनेपर आंदोलन की चेतावनी दी है।

युकां जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। लोगों को अस्पताल प्रबंधन से मिल रही सुविधा के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने उन्हें बताया कि उनके साथ आने वाले तीमारदारों के बैठने के लिए जगह नहीं है। इससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अव्यवस्था पर कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई।

इसके बाद वह सीएमएस डॉ. विनोद टम्टा से मिले और अस्पताल की समस्याओं से अवगत कराया। जल्द समस्या दूर करने की मांग की। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, सुनतीा टम्टा, रोहित खेर आदि मोजूद रहे। इधर सीएमएस ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था ठीक है। जहां कमी होगी उसे पूरा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments