HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : युवती के साथ होटल में 04 युवकों ने किया...

Uttarakhand Breaking : युवती के साथ होटल में 04 युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

रामनगर में चार युवकों ने बहला—फुसला कर अपने साथ ले जाकर होटल के एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि गत 10 सितंबर को 04 युवक उसे बहला—फुसला कर एक होटल में ले गये। जहां बंद कमरे से चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक वीडियो भी बना लिया। मुंह खोलने पर यह वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। युवती ने आरोप लगाया कि गत दिवस मंगलवार की रात चारों युवक उसे दोबारा जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस बीच वहां कुछ महिलाओं के आ जाने से वह उसे छोड़कर भाग गये।

Uttarakhand : साझा टीम ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार, 09 किलो 200 ग्राम चरस बरामद, पाटी से हल्द्वानी ले जा रहे थे बेचने

Almora : रा.जू. हाईस्कूल बागपाली के छात्र संदीप का जवाहर नवोदय में चयन खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

इधर कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि एक युवती ने तहरीर देकर जिन चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में शिवराज सिंह बिष्ट, रितिक वर्मा, बालम सिंह व गौरव रावत हें। जिन्हें अलग-अलग जगह दबिश देकर अरेस्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ 563/2021 धारा 354(घ) 376(घ) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड : यहां घर में पड़े मिले महिला व नौकर के खून से लथपथ शव

Uttarakhand : यहां देर रात खाई में गिरी कार, रिटायर सूबेदार की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments