HomeBreaking Newsयुवकों की रोडवेज चालक—परिचालक से भिड़ंत, रॉड से सिर फोड़ा, तोड़े शीशे

युवकों की रोडवेज चालक—परिचालक से भिड़ंत, रॉड से सिर फोड़ा, तोड़े शीशे

ऋषिकेश बस अड्डे में हुआ विवाद

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

CNE UTTARAKHAND/रोडवेज बस के देर से चलने को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते चालक—परिचालक की कुछ युवकों से तकरार हो गई। आरोप है कि युवकों ने रॉड से कंडेक्टर व ड्राइवर का सिर भी डाला और बस के शीशे भी फोड़ दिए। सिर पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रास एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

ऋषिकेश बस अड्डे में हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार डिपो की चंडीगढ़—ऋषिकेश बस संख्या यूके 07पी ए3071 रविवार की सुबह ऋषिकेश बस अड्डे पहुंची। अल सुबह 3.30 बजे का समय होने के कारण चालक—परिचालक चाय पीने चले गए। इस बीच बस में 05 युवक सवार हुए जो बस देरी से चलने को लेकर भिड़ गए।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

कोतवाली में की गई शिकायत में परिवहन निगम बस के कंडेक्टर संदीप कुमार ने कहा कि उन्होंने युवकों को काफी समझाया कि वह लंबे सफर से आए हैं। थक गए थे। इसलिए 15 मिनट चाय पीने रूक गए। इसके बावजूद युवक अभद्रता करने लगे।

युवकों की रोडवेज चालक—परिचालक से भिड़ंत, रॉड से सिर फोड़ा, तोड़े शीशे
युवकों की रोडवेज चालक—परिचालक से भिड़ंत, रॉड से सिर फोड़ा, तोड़े शीशे

रॉड से सिर फोड़ डाला

आरोप है कि एक युव ने पास में रखी रॉड उठा ली। जिसके बाद परिचालक संदीप के सिर पर वार किया। जिसके बाद वह गश खाकर वहीं गिर गए। जब चालक सुनील ड्राइवर कुमार सेन बचाने के लिए आये तो उसे भी रॉड से मार घायल कर दिया। आरोप लगाया कि युवकों ने बस के आगे के दोनों शीशे भी तोड़ डाले। चालक परिचालक के घायल होने के कारण बस वहीं रोकनी पड़ी और बस हरिद्वार नहीं गई।

इधर कोतवाल केआर पांडेय के अनुसार दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। साथ ही एक शिकायत पत्र दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

हल्द्वानी : रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल, एसटीएच में भर्ती

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments