HomeBreaking NewsBig Breaking : मामूली विवाद मे युवक पर झोंका फायर, हल्द्वानी रेफर

Big Breaking : मामूली विवाद मे युवक पर झोंका फायर, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक का रास्ता रोक कर मारपीट की और जान से मारने के प्रयास में तमंचे से फायर झोंक दिया। युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया।

रुद्रपुरकी सीओ सिटी निहारिका तोमर के मुताबिक बागवाला झील निवासी मुसाफिर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुसाफिर रोज की तरह डयूटी के लिए घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था कि पहले से बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उसकी नोकझोंक और मारपीट हो गई। इसी बीच दूसरे पक्ष के एक युवक ने मुसाफिर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी ने घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ ने बताया घायल की पत्नी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments