50 से अधिक गांधी विचार के विद्वान कर रहे प्रतिभाग
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अनासक्ति आश्रम कौसानी में यूथ फॉर ट्रुथ कार्यशाला का शुरू हो गयी है। कार्यशाला में देश के 50 से अधिक गांधी विचार के विद्वान, शोधार्थी छात्र एवं विभिन्न गांधीवादी संस्थाओं प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसने वर्तमान समय की चुनौतियां एवं समाधान हेतु गांधी मार्ग से समाधान खोजने पर चिंतन चल रहा है।

शिविर में इस पर भी चर्चा होगी शिविर का आयोजन देश भर के प्रमुख गांधी जनों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आने वाले प्रतिभागी देशभर से पहुंच रहे हैं।अनाशक्ति आश्रम इन दोनों गांधी विचार से प्रेरित कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक संवाद का जीवंत केंद्र बना हुआ है।
आज यूथ फॉर ट्रुथ कार्यक्रम में प्रो सुदर्शन अयंगर. प्रो० हेमन्त शाह, जमना लाल बजाज रिसर्च इंस्टीट्यूट सेवाग्राम के निदेशक सिबी जोसेफ, प्रो अश्विन झाला, वरिष्ठ पत्रकार राम दत्त त्रिपाठी, सुरेन्द्र आर्य, जागृति राही समेत 40 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी समस्याएं और गांधीजनों से खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। सम्मेलन कल सुबह दस बजे शुरू होगा। जिसे पद्मश्री राधा भट्ट संबोधित करेंगी। साथ ही स्थानीय गांधीजनों और नागरिकों से खुला संवाद कार्यक्रम होगा।
इसके बाद अनासक्ति आश्रम से कौसानी बाजार तक शांति, सद्भावना और न्याय के लिए एक मौन जुलूस निकलेगा.सम्मेलन में कौसानी में हाल ही में शराब की दूकान खोलने के औचित्य पर भी चर्चा होगी। पद्मश्री राधा भट्ट एवं अन्य अनेक लोगों ने यह दूकान खोलने का विरोध किया है।