HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग — अल्मोड़ा : बकरियां चराने गये युवक की बिजली के...

बिग ब्रेकिंग — अल्मोड़ा : बकरियां चराने गये युवक की बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

धौलछीना/अल्मोड़ा। यहां भैसियाछाना के निकट बकरियां चराने गये एक युवक की बिजली की हाईटेंशन लाइन के टूटे हुए तार की चपेट में आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का पंचनामा भर लिया गया है तथा उसकी मौत पर परिजनों की ओर से कोई आपत्ति दर्ज नही की गई है। बावजूद इसके, यह मामला पावर कारपोरेशन की घोर लापरवाही की ओर इशारा जरूर करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम पंचायत बेलगांव तोक कटुजीमा, अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू 33 वर्ष पुत्र हीरा सिंह यहां धौलछीना बाजार में किराये के आवास पर रहता था। आज सुबह वह रोज की तरह बकरियां चराने भैसियाछाना से 300 मीटर आगे की तरफ गया था। यहां मोटर मार्ग से नीचे करीब 10 मीटर की दूरी पर जब वह बकरियां चरा रहा था तभी बिजली के एक टूटे हुए हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन वहां पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा भरा गया। उसके पिता हीरा सिंह तथा चाचा नारायण सिंह ने भी कोई आपत्ति दर्ज नही की। पंचनामा में ग्राम प्रधान बेलगांव रामपाल सिंह मलवाल, प्रधान कलौन चंदन सिंह महरा, प्रधान कांचुला दीवान सिंह मेहता, पूर्व प्रधान बेलगांव महिपाल सिंह, नारायण सिंह व हीरा सिंह के हस्ताक्षर हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments