HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: युवा कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव को कसी कमर

बागेश्वर: युवा कांग्रेसियों ने लोकसभा चुनाव को कसी कमर

ADVERTISEMENTS

⏭️ सरकार की कु​नीतियों को गांव—गांव ले जाने का निर्णय
⏭️ संतोष रावत, राहुल गुप्ता व अब्दुल का भव्य स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: लोकसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस ने कमर कस ली है। मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर ‘बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो’, ‘रोजगार दो न्याय दो’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की कुनीतियों को जनता तक ले जाने का निर्णय लिया गया।

अल्माेड़ा लाेकसभा प्रभारी युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संतोष रावत, राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर प्रशिक्षण राहुल गुप्ता और अल्मोड़ा लोकसभा सह प्रभारी अब्दुल रहमान का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। कहा कि गांव-गांव जाकर जनता जनार्दन को अभियान से जोड़ना है।बूथों को मजबूत बनाना है। युवा को जोड़कर रोजगार दो न्याय दो कार्यक्रम आयोजित करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से युवा रोजगार की मांग कर रहे हैं। लेकिन उन्हें लाठी-ठंडे मिल रहे है। भाजपा सरकार से आम जन परेशान है। लोकसभा चुनाव में उसे मुंहतोड़ जबाव देने को आतुर है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी ने युवाओं को भटका दिया है। भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत हो गईं हैं। इस दौरान गोकुल परिहार, संजय चन्याल, गणेश कुमार, दिव्यांशी, जीवन चंद्र, हेम सिंह परिहार, उमेद सिंह गढ़िया आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments