HomeUttarakhandAlmoraSOMESHWER NEWS: सोमेश्वर विधानसभा में ग्राम स्तर पर कोरोना टीकाकरण करने की...

SOMESHWER NEWS: सोमेश्वर विधानसभा में ग्राम स्तर पर कोरोना टीकाकरण करने की मांग उठाई, युकां ने डीएम को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर तहसील अंतर्गत कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते चले जाने पर युवक कांग्रेस ने चिंता प्रकट की है। इसी सिलसिले में युवा कांग्रेस सोमेश्वर के अध्यक्ष दिनेश नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजा है। जिलाधिकारी को संबोधित यह ज्ञापन रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश बिष्ट को गत दिवस सौंपा गया।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में कहर बरपा रहा कोरोना, आज मिले 7 हजार 749 नए संक्रमित, 109 की मौत

जिसमें क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में सोमेश्वर विधानसभा में ग्राम स्तर पर त्वरित गति से कोरोना टीकाकरण करने की मांग उठाई है, ताकि महामारी के क्षेत्र में भयावह रूप धारण करने से रोका जा सके। ज्ञापन देने वालों में राजीव गांधी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भट्ट, भूपेंद्र सिंह नेगी, नरेन्द्र पाटनी, नरेश, विनोद, गोविंद, हिमांशु आदि शामिल रहे।

Almora Breaking : 08 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत, 295 नए लोग संक्रमित, अब तक 94 की जा चुकी है जान

BREAKING: बागेश्वर में भी राहत नहीं, आज 115 नये कोरोना पॉजिटिव केस

जॉब अलर्ट : Draftsman and supervisor के 572 पदों पर निकली भर्ती, 17 मई तक जारी रहेगी Application process

Uttarakhand : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कैंची धाम मेला रद्द, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला

Uttarakhand News – कोरोना से जंग : अब हर घर बांटी जायेगी Ivermectin 12 की किट, जानिये कैसे करना है आपको इस दवा का सेवन…..

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments