HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 3.19 लाख की स्मैक के साथ दबोचा युवक

अल्मोड़ा: 3.19 लाख की स्मैक के साथ दबोचा युवक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 3.19 लाख रुपये कीमत के स्मैक के साथ दबोचा। अल्मोड़ा निवासी यह युवक नशे का आदी है और नशा बेचने में भी लिप्त पाया गया है। इसके खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है।

मामला गत सोमवार का है। कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान जिला मुख्यालय के निकटवर्ती टाटिक तिराहे के पास एक युवक गौरव कुमार उर्फ टार्जन पुत्र संजय कुमार आर्या, निवासी मल्ला ओड़खोला राजपुरा, अल्मोड़ा को 10.65 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत 3.19 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसओजी व कोतवाली की संयुक्त टीम में धारानौला चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार, कांस्टेबल नन्दन राम, राकेश भट्ट व विरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments