HomeUttarakhandAlmoraआपरेशन नया सवेरा : 19 साल का युवक, सवा दो लाख की...

आपरेशन नया सवेरा : 19 साल का युवक, सवा दो लाख की चरस, लमगड़ा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा पुलिस के आपरेशन नया सवेरा के तहत मादक पदार्थों की तस्करों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम में जिले के लमगड़ा थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 2 किलो 25 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
एसओजी एवं लमगड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान मोरनौला क्षेत्र के धौलकड़िया तिराहे पर 19 वर्षीय युवक राजू सिंह कठायत पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम कफरौली, पोस्ट ढोलीगाॅव, तहसील धारी, जिला नैनीताल के कब्जे से 2 किलो 25 ग्राम चरस बरामद की। इस चरस की कीमत पुलिस ने दो लाख पच्चीस हजार रुपये आंकी है। उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि चैंकिंग के दौरान एक युवक देवीधूरा चम्पावत की ओर से आता दिखाई दिया, जिसके पीठ पर एक बैग टंगा था। पुलिस टीम को देख घबराकर यह युवक नजर बचाते हुए गुजरने लगा। पुलिस टीम को शक होने पर उसे रुकने को कहा गया, मगर वह अनसुना कर उसने चलने की गति बढ़ा दी और वह मोरनौला की ओर जाने लगा। पुलिस टीम ने पकड़कर उसका बैग चैक किया, तो उसमें उक्त चरस बरामद हुई। पूछताछ पर युवक ने बताया कि वह अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपने गाॅव से चरस लाकर हल्द्वानी बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए लमगड़ा थाने में उसके खिलाफ धारा- 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम में एसआइ देवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबिल राजेंद्र वर्मा, मो. यासीन, एसओजी के कांस्टेबिल दिनेश नगरकोटी व दीपक खनका आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments