HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Almora Breaking: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गत​ दिवस एक वादिनी ने चचेरी साथ दुष्कर्म के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी। इसके बाद हरकम में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी युवक जम्मू कश्मीर का निवासी है।

ADVERTISEMENTSAd

मामले के मुताबिक 06 मार्च 2022 को एक वादिनी की तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में जम्मू कश्मीर निवासी करन नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में वादिनी ने शिकायत की है कि आरोपी करन ने वादिनी की नाबालिग चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार को शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस पर कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी सम्भावित स्थानों पर दविश दी और सुरागरसी पतारसी की।

इसके चलते पुलिस ने आरोपी को निकटवर्ती कोसी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ जरूरी वैधानिक कार्यवाही की गयी। आरोपी जम्मू कश्मीर के जिला रियासी अंतर्गत थाना चसना के ग्राम बागनकोट निवासी करन उर्फ कृपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय जोशी, बृजमोहन भट्ट, धर्मेन्द्र कुमार व मोनी टम्टा तथा आरक्षी खुशाल राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments