HomeUttarakhandAlmora17 साल की नाबालिग लड़की को भगा ले गया 19 साल का...

17 साल की नाबालिग लड़की को भगा ले गया 19 साल का युवक, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

👉 पोक्सो सहित तमाम धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को मुरादाबाद में एक युवक के कब्जे से सकुशल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां लड़की 17 साल की है, वहीं आरोपी की उम्र भी महज 19 साल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 09 दिसंबर, 2023 को अल्मोड़ा निवासी एक महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय भतीजी की गुमशुदगी के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गयी। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई।

एसएसपी ने जारी किए कड़े निर्देश

एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु अल्मोड़ा ने मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा/ऑपेरशन विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।

कटघर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलन कर नाबालिग बालिका को गत दिवस प्रभात मार्केट इलाका निकट सेवन मिनि स्टोर के पास, थाना कटघर, जिला मुरादाबाद, यूपी से अभियुक्त आकाश कुमार के कब्जे से बरामद किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत एफआईआर में धारा- 363/366/376 IPC एवं 3/4 POCSO ACT की बढ़ोतरी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी आकाश कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र स्व. आनन्द कुमार मूल रूप से डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़ का रहने वाला है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नवीन सिंह, कांस्टेबल हिमांशु तथा महिला कांस्टेबल पल्लवी चौधरी शामिल थे।

धारा 363 और 366 क्या है ?

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments