HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पहुंची आप की रोजगार गारंटी यात्रा, बोले कर्नल कोठियाल "06 माह...

अल्मोड़ा पहुंची आप की रोजगार गारंटी यात्रा, बोले कर्नल कोठियाल “06 माह में 01 लाख बेरोजगारों को देंगे नौकरियां, घर—घर होगा पंजीकरण”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पहुंची आप की की रोजगार गारंटी यात्रा, जन सभा
प्रेस वार्ता में रूलिंग पार्टी पर साधा निशाना, बताया जुमलेबाज

आम आदमी पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा आज कर्नल सीएम पद के घोषित उम्मीदवार अजय कोठियाल के नेतृत्व में बुधवार को अल्मोड़ पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कर्नल कोठियाल ने नंदादेवी मंदिर के प्रांगण में सभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद वह मीडिया कर्मियों से भी वह मुखातिब हुए।

प्रेस वार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि सेना में लंबी सेवा करने के बाद अब बाकी समय उत्तराखंडवासियों की सेवा में व्यतीत करना चाहते हैं। कोठियाल ने कहा कि राज्य के नव निर्माण का खाका उनके पास है, आम आदमी पार्टी ने राज्य की तरक्की के लिए जो योजना तैयार की है उसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जा रहे हैं, और उत्तराखंडवासियों का भरपूर जनसमर्थन लगातार प्राप्त हो रहा है। कर्नल अजय कोठियाल कहां की आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, यहां के उद्योग धंधों में 80% पदों पर स्थानीय युवाओं को रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बेरोजगार युवाओं के हित में एक पोर्टल चलायेगी, जिसमें युवाओं का डाटा फीड किया जायेगा। हर बेरोजगार के रोजगार में लगने तक उसे 5 हजार रूपये मासिक भत्ता दिया जायेगा। जिससे पहाड़ों में रिवर्स पलायन होगा। उन्होंने छह माह में एक लाख नियुक्तियों को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि 55 हजार तो वर्तमान में ही प्रदेश में पद खाली चल रहे हैं। बाकी नियुक्तियां निकालने के लिए उनके पास एक वृहद कार्य योजना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में ही नए रोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने टिहरी झील का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि पर्यटकों को इसके ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की ही सही तरीके से जानकारी दी जाये तो यह क्षेत्र पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा, जिससे स्वत: जहां सरकार की आय बढ़ेगी वहीं रोजगार के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे। कोठियाल ने पैरा मिल्ट्री फोर्स को भी वही सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो अन्य सैन्य अंगों को दी जाती हैं। यदि आप प्रदेश में आती है तो वह यह कार्य भी प्राथमिकता से करेगी।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में रोजगार गारंटी अभियान के तहत बेरोजगारों का पंजीकरण प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत आप कार्यकर्ता घर—घर जाकर बेरोजगारों का पंजीकरण करवाएंगे। आप के 7000 कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गांव—गांव जाकर युवाओं का पंजीकरण करवाएंगे। पूरे प्रदेश में 20 दिन तक चलने वाले इस अभियान में 10,000 रोजगार अधिकार सभा का भी आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराते हुए वेबसाइट भी लांच की है। सरकार बनते ही प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाएगी, जब तक नौकरी नहीं तब तक पांच हजार रुपए प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा। पहले पंजीकरण करने वाले को रोजगार और भत्ता में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी शिक्षा और इच्छा के मुताबिक रोजगार दिया जाएगा।

इससे पहले पार्टी के झंडे, बैनरों, छोलिया नृतकों व बाजे—गाजे के साथ माल रोड में पशु चिकित्सालय से शिखर तिराहे तक रोड शो किया किया। जहां से जुलूस की शक्ल में यह हुजूम नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां हुजूम विशाल जनसभा में तब्दील हो गया। इसके बाद होटल शिखर मेें प्रेस वार्ता हुई। तत्पश्चात शिखर तिराहे से जाखनदेवी, पांडेखोला, कर्नाटकखोला, खोल्टा, खत्याड़ी, करबला, दुगालखोला व करबला तक रोड—शो हुआ। यहां से यात्रा ने बाड़ेछीना की तरफ रुख किया। बाड़ेछीना बाजार में रोड शो के बाद रामलीला मैदान में जनसभा हुई। प्रेस वार्ता व संपूर्ण कार्यक्रम में उनके साथ आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी और आप की कैंपेन कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार भी मौजूद रहे। जन सभा में संरक्षक नंदन लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, अखिलेश टम्टा, प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप नयाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, प्रकाश कांडपाल, तारा दत्त खुल्वे, अरुणोदय तिवारी, अफसान खान, दानिश कुरैशी, सूरज सतवाल, जी सी जोशी, नवीन आर्या, उमेश मेहता, खलील अहमद, हिमांशु बोरा, सूरज रौतेला, आशीष रावत, विक्रम कुमार, योगेंद्र अधिकारी आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments