HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज़ : बीडीओ से मिला आप का शिष्टमंडल, ग्रामीणों को राशनकार्ड,...

सितारगंज न्यूज़ : बीडीओ से मिला आप का शिष्टमंडल, ग्रामीणों को राशनकार्ड, आवास दिलाने की मांग

ADVERTISEMENTSAd

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। क्षेत्र के लोगों की राशन कार्ड व प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी का एक शिष्टमंडल खण्ड विकास कार्यालय में खण्ड विकास अधिकारी से मिला। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बिशन दत्त जोशी ने खण्ड विकास अधिकारी को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अनेकों परिवार ऐसे है जिनके राशन कार्ड नहीं बने हैं। इस कारण से इन परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे परिवारों को अतिशीघ्र उनकी पात्रता के अनुसार एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय योजना के राशन कार्ड जारी किए जाएं। कहा कि क्षेत्र के अनेकों ग्रामो में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवार जिनका नाम विभाग द्वारा जारी की गई पूर्व की सूची में था। बिना कोई कारण बताए उनका नाम इस सूची से काट दिया गया है। ज्ञापन में ऐसे परिवारों को भी अतिशीघ्र आवास दिये जाने की बात कही गई है। शिष्टमंडल ने अतिशीघ्र कार्रवाई न करने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में मोहन सिंह नेगी, बब्बू खान व सुरजीत सिंह भी शामिल थे।

टीएसआर इन नैनीताल : सीएम आरएस टोलिया प्रशानिक अकादमी में छात्रावासों का लोकार्पण, क्रिकेट पिच पर खेली पहली बॉल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments