किच्छा। देश की सीमा पर लेह लद्दाख में शहीद जवान देव बहादुर को श्रद्धांजलि देने के लिए युवा समाजसेवी सचिन चावला सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शहीद जवान देव बहादुर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तमाम लोगों ने शहीद देव बहादुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। युवा समाजसेवी सचिन चावला ने परिजनों से मुलाकात करते हुए कहा कि देश ने देव बहादुर जैसे अनमोल रत्न को खो दिया है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है, लेकिन शहीद जवान देव बहादुर ने मां भारती की सेवा करते हुए जिस तरह अपना बलिदान दिया है उस गर्व का पल भी परिवार, क्षेत्र, प्रदेश एवं देश के लिए नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि शहीद जवान देव बहादुर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगें, उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। इस दौरान होटल 9 प्लस के स्वामी तथा युवा समाजसेवी सचिन चावला ने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में शहीद देव बहादुर के परिवार में होने वाले किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए परिजनों को उनके होटल में निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर शहीद जवान की माता श्रीमती लक्ष्मी देवी, पिता शेर बहादुर, भाई किशन बहादुर के अलावा बंदना कुशवाहा, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।
किच्छा न्यूज़ : शहीद देव बहादुर को युवा समाजसेवी सचिन चावला ने दी श्रद्धांजलि
By CNE DESK
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

