HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः युवती से दुष्कर्म के बाद फरार युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

अल्मोड़ाः युवती से दुष्कर्म के बाद फरार युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः एक युवती से दुष्कर्म करने के बाद फरार युवक आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला करीब दो माह पहले का है। पुलिस ने गहन पड़ताल करने के बाद उसे गिरफ्त में ले लिया।

मामले के मुताबिक 24 नवंबर 2023 को एक 22 वर्षीया युवती ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि पंकज कार्की नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। इस मामले में आरोपी घटना कारित करने के बाद से फरार हो गया था। इसके बाद सीओ विमल प्रसाद के दिशा-निर्देशन में कोतवाली अल्मोड़ा की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठोस सुरागरसी-पतारसी की और सूचना संकलित करते हुए अथक प्रयासों से अब आरोपी पंकज कार्की पुत्र भूपाल सिंह कार्की, निवासी ग्राम चकोरी, थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ ़को जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक नवीन सिंह व कांस्टेबल हरदीप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments