HomeAccidentUttarakhand : नशे ही हालत में युवक स्कूटी से गिरा, हायर सेंटर...

Uttarakhand : नशे ही हालत में युवक स्कूटी से गिरा, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

​सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। वाहन चलाते समय नशे की हालत में होना युवक को बहुत भारी पड़ गया। वह अचानक अनियंत्रित होकर चलती स्कूटी से ​सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास एक युवक नशे की हालत में स्कूटी से सड़क किनारे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा मसूरी पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

नशे की हालत में यह क्या हो गया, देखिये वीडियो

उपचार के बाद देहरादून रेफर

जिसके बाद मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची और सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद उसको देहरादून हायर सेंटर रैफर कर दिया है।

अस्पताल में डॉ. मोहित ने बताया कि सागर पुत्र हरपाल सिंह निवासी रायपुर उम्र 34 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। बताया जा रहा है की स्कूटी से वह गिर गया था जिससे उसके सर पर चोट आई है। ऐसे में घायल युवक का सिटी स्कैन के लिए देहरादून रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि घायल सागर काफी नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments