HomeBreaking NewsBig Breaking, Haldwani : सुसाइड करने blood bank की ​​building में चढ़...

Big Breaking, Haldwani : सुसाइड करने blood bank की ​​building में चढ़ गया युवक, शहर में हड़कंप, फिर police ने कुछ ऐसे फिल्मी अंदाज में किया रेस्क्यू, पढ़िये पूरी खबर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के मुखानी में आज अचानक एक युवक ब्लड बैंक की बिल्डिंग जा चढ़ा और आत्महत्या करने की बात कहते हुए इमारत से कूदने को तैयार हो गया। यह देख वहां तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। ख़बर फैलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। यह पूरा सीन किसी फिल्म की पटकथा जैसा प्रतीत हो रहा था। खास बात तो यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी पूरे फिल्मी तर्ज पर इस युवक की जान बचा ली।

बहुमंजिला इमारत पर जा चढ़ा
दरअसल, आज शनिवार को अचानक एक युवक जब बहुमंजिला इमारत में चढ़ा तो देखने वालों के हाथ—पांव फूल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह इमारत से कूदने का उपक्रम करने लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
तभी एसओ सुशील कुमार को मामले की जानकारी दी गई। जिस पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह युवक जिस तरह शोले फिल्म की तर्ज पर बिल्डिंग में चढ़ा था। वही तरीका पुलिस ने भी अपनाया। एसओ ने बताया कि वह कोई भी खतरा नही उठा सकते थे। जरा सी लापरवाही बहुत भारी साबित हो सकती थी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

ऐसे बचाई पुलिस ने जान
उन्होंने फिर युवक को बातों में उलझाना शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरी तरफ से एक पुलिस टीम चुपके से बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी और चुपचाप पीछे से जाकर उस युवक को पकड़ लिया।

युवक की हुई पहचान
युवक की पहचान पवन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी, हर्ष विहार कालोनी, बिठोरिया नंबर 1 के रूप में हुई है। उसकी उम्र महज 21 साल है और वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

कराई मेडिकल काउंसलिंग
भविष्य में यह युवक इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न करे इसलिए पुलिस ने एक मनो चिकित्सक से उसकी काउंसलिंग भी करवाई। अब यह युवक ठीक है और चुपचाप अपने घर चला गया है।

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़े का शोरूम जलकर खाक

Haldwani : इन दबंग अपराधियों पर पुलिस ने लगाया गुंडा एक्ट, खौफ ऐसा कि कोई गवाही देने को तैयार नही, पढ़िये पूरी ख़बर….

Big Breaking, Haldwani : अवैध कब्जेदारों से जबरन खाली करवाई गई रोडवेज बस अड्डे की जमीन, आधे दर्जन भर दुकानें ध्वस्त

हल्द्वानी न्यूज़ : कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदशर्न, 2022 में जनता बनाएगी कांग्रेस की सरकार

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments