सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की घातक लहर की चपेट में आने से हल्द्वानी के युवा पत्रकार राहुल जोशी का निधन हो गया है। उन्होंने गत देर रात्रि हल्द्वानी के एक निजि अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल जोशी ने अंतिम सांस ली। वह 28 साल के थे तथा चार माह पूर्व ही उनका विवाह हुआ था।
राहुल एक जुझारू पत्रकार थे। वर्तमान में वह दैनिक समाचार पत्र ‘अमृत विचार’ में कार्यरत थे। इससे पूर्व वह हिन्दुस्तान के रूद्रपुर कार्यालय में कार्य कर चुके हैं। ‘अमृत विचार’ के डिप्टी मैनेजर प्रसार अजय सक्सेना ने पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल वर्तमान में हल्द्वानी के अमृत विचार अख़बार में शिक्षा बीट को देख रहे थे।
राहुल की असमय मौत पर तमाम पत्रकारों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद वह लगभग 10 दिन तक जीवन और मौत के बीच झूलते रहे। आखिरकार कोरोना से वह जिंदगी की जंग हार गये।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।