HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत में योग प्रतियोगिता, दिखा गजब उत्साह, इनका हुआ चयन, देखें सूची

रानीखेत में योग प्रतियोगिता, दिखा गजब उत्साह, इनका हुआ चयन, देखें सूची

ADVERTISEMENTS

✒️ 08 ब्लॉकों से 113 बच्चों ने किया प्रतिभाग

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जनपद के 08 ब्लॉकों के 113 बच्चों ने प्रतिभाग किया। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए आगे प्रतिभाग करेंगे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

गत दिवस जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र चौहान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में ताड़ीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया, स्याल्दे, हवलबाग, धौलादेवी, ताकुला, भिकियासैंण आदि ब्लॉकों से बच्चों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक कीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया अल्मोड़ा जिले के आठ ब्लॉक से 113 बच्चे इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं।

अंडर 14, 17 और 19 बालक-बालिका वर्ग में यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। यहां से चयनित बच्चे राज्य स्तर के लिए प्रतिभाग करेंगे, जो 15 अक्टूबर से अल्मोड़ा में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में संयोजक राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की प्रधानाचार्या विशोला देवी, मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मसीह, चंदन सिंह मेहरा, गीता शर्मा, मनमोहन देव, नीलम पुरी, अजय चंद, राहुल त्यागी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

इन प्रतिभागियों का हुआ चयन

अंडर 14 बालक वर्ग से करन महरा, सुजल, कार्तिक गुणवंत, सुजल, योगेश मेहरा व कृष्णा। अंडर 17 बालिका वर्ग से तनुजा, स्नेहा, शोभा, रितु व तन्नू। रिदमिद योगा से राइंका एनटीडी अल्मोड़ा से शालिनी आर्या। अंडर 14 बालिका वर्ग से बबीता, विद्या, गायत्री, शिवानी व निशा बिष्ट। अंडर 17 बालक वर्ग से लाभार्थ, कैलाश, भाष्कर, रोहित व जय। अंडर 19 बालक वर्ग से सूरज, कमल, रवि, जीवन व दिनेश का चयन हुआ।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments