HomeDelhiदिल्ली में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तापमान 1.4 डिग्री दर्ज

दिल्ली में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तापमान 1.4 डिग्री दर्ज

नई दिल्ली| उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर शीतलहर की दस्तक के बीच दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आगामी भीषण शीतलहर के कारण अगले छह दिनों के लिए दिल्ली में ‘येलो अलर्ट ’ जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार वर्ष के इस समय के लिए सफदरजंग वेधशाला में 1.4 डिग्री का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया जो सामान्य से छह डिग्री कम है और एक दशक में जनवरी में दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान है। पिछली बार जनवरी 2021 में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री जबकि रिज पर 2 डिग्री और आईजीआई एयरपोर्ट, पालम में 5.3 डिग्री दर्ज किया गया।

इस बीच आईएमडी ने आज आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी 18 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। इससे पहले एजेंसी ने कहा था कि आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास लौट सकता है।

उत्तराखंड में यहां बनेगा आइएसबीटी टर्मिनल, एक साथ खड़ी होंगी 200 बसें

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments